नईदिल्लीलीक्स… महिला विश्वकप में आज हुए मैचों में आस्ट्रेलिया ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को और दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को हरा दिया।
दक्षिण अफ्रीका से पार नहीं पा सकी बांग्लादेश
न्यूजीलैंड में खेले जा रहे विश्वकप में आज पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला गया। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 49.5 ओवर में 207 रन बनाए, जबकि बांग्लादेश की टीम 49.3 में 175 रन बनाकर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने मैच 32 रन से जीत लिया।
आस्ट्रेलिया से इंग्लैंड की हुई तगड़ी भिड़ंत
दूसरा मुकाबला आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जिसमें आस्ट्रेलिया की टीम ने तीन विकेट पर 310 रन का विशाल स्कोर बनाया, जवाब में इंग्लैंड की टीम आठ विकेट पर 298 रन ही बना सकी। आस्ट्रेलिया ने 12 रन से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच राचेल हेन्स रही, जिन्होंने 130 रन बनाए।