Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Photos: Khatu Shyam ji’s procession came out with great pomp in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Photos: Khatu Shyam ji’s procession came out with great pomp in Agra…#agranews

309

आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम जी नगर भ्रमण को निकले तो भक्तों का सैलाब उनके दर्शनों को उमड़ पड़ा. फूलों की वर्षा और रंग बिरंगी ध्वजाओं से पवित्र हुआ पूरा मार्ग…

श्रीमनःकामेश्वर से निकली शोभा यात्रा
पवित्र अग्नि की ज्योत के साथ उठे सैकड़ों हाथ और हर तरफ फूलों की वर्षा। रंग बिरंगी ध्वजाओं (निशान) के साथ सुगंधी और गुलाल का झिड़काव और मन में भक्ति का भाव। कुछ ऐसा ही नजारा था आज श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से प्रारम्भ हुई खाटू श्याम जी की नगर भ्रमण यात्रा का। श्याम बाबा (खाटू श्याम जी) की झांकी नगर भ्रमण को निकली तो भक्तों का सैलाब उनके दर्शन को उमड़ पड़ा। ढोल नगाड़ों व बैंड बाजों की भक्तिमय स्वरलहरियों ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। जहां से बाबा की सवारी गुजरी लोग छत या कमरों की खिड़कियों से दर्शन को झांकते नजर आए। राह चलते राहगीर भी बाबा की झलक पाकर शीश झकाने को रुक गए। बाबा के रथ को विशेष तौर पर कलकत्ता के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया था।

501 दीपों से हुई श्याम बाबा की आरती
शोभायात्रा श्रीमनःकामेश्वर मंदिर से प्रारम्भ होकर रावत पाड़ा, जौहरी बाजार, दरेसी, मोतीगंज, कचहरी घाट, छत्ता बाजार, बेलनगंज, भैरों बाजार होते हुए जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर पर पहुंची। मनःकामेश्वर मंदिर पर सैकड़ों भक्तों ने बाबा की आरती की और बाबा के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। बेलनगंज तिकोनिया से 501 कलशों के साथ शोभायात्रा में कलश यात्रा भी शामिल हुई। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर में शाम को श्याम बाबा की 501 दीपकों से महाआरती की गई।

शोभा यात्रा में ये थीं मुख्य झाकियां
ढोल नगाड़ों संग ऊंट घोड़ों की अगुवाई में सर्वप्रथम विघ्नविनाशक गणपति भगवान की सवारी थी। हृदय चीर श्रीराम के दर्शन कराते हनुमान जी, शिव परिवार, राधा-कृष्ण, शेर पर सवार मां दुर्गा की आकर्षक झांकियां भक्तों को आकर्षित कर रही थी। अंत में था सतरंगी फूलों से सजा श्याम बाबा का डोला।

इनकी रही विशेष उपस्थिति
शोभायात्रा में मुख्य रूप से पुरुषोत्तम खंडेलवाल, खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, विपिन बंसल, विकास गोयल, विशाल गोयल, अमित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रजत अग्रवाल, आकाश गुप्ता, पंकज गुप्ता, अनूप गोयल, संजीव अग्रवाल, राजेश सिंघल, वीरेन्द्र मित्तल आदि उपस्थित थे।

शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पों से हुआ स्वागत
आगरा। फाल्गुनी महोत्सव व खाटू श्याम जी मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया। विभिन्न सुगंधियों की बरसात की गई। अबीर और गुलाल के रंग बिरंगे रंगों में रंगे भक्त झूमते गाते नजर आए। प्रारम्भ से लेकर समापन तक शोभायात्रा में हर तरफ खाटू श्याम बाबा के जयकारे गूंजते रहे।
2001 निशान लेकर शोभायात्रा में नंगे पैर चले भक्त
आगरा। मोरपंख और श्रीकृष्ण की आकर्षक कृति से सजे रंग बिरंगे 2001 निशान हाथों में लिए हर भक्त के मुख पर खाटू श्याम जी के जयकारे थे। मनःकामेश्वर मंदिर से प्रारम्भ हुई शोभायात्रा में खाटू श्याम जी मंदिर तक भक्त नंगे पैर हाथों में श्याम बाबा के निशाल लेकर नाचते गाते हुए पैदल चले। हाथों में निशान लेकर चलने वालों में महिला भक्तों की संख्या अधिक थी। मंदिर पर शोभायात्रा के समापन के साथ निशानों को श्याम बाबा को समर्पित किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!