आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना के ताजा आंकड़े जारी, जानें अब कितने कोरोना के एक्टिव केस।
आगरा में कोरोना के जिला प्रशासन ने आंकड़े जारी किए गए हैं। कोरोना की जांच के लिए 3644 सैंपल लिए गए। कोरोना का एक भी नया केस नहीं मिला है। कोरोना का एक मरीज ठीक हो गया है।
12 एक्टिव केस
कोरोना का 60 दिन बाद कोई नया केस नहीं मिला है। वहीं, कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। इससे कोरोना के एक्टिव केस कम होने लगे हैं। कोरोना के 12 एक्टिव केस मिले हैं, इन सभी मरीजों का इलाज घर पर चल रहा है। कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।