
बुधवार को गुजरात के साबरकांड से आए पर्यटकों ने कलक्ट्रेट तिराहे पर जमकर हंगामा किया था, उनका आरोप था कि वे मंगलवार को आगरा आए थे। इसके बाद से यातायात पुलिस ने उनसे एंट्री पफीस के नाम पर 10 हजार रुपये की वसूली की। एमजी रोड पर कई जगह पर उनसे एंट्री फीस मांगी गई। पर्यटकों ने एसपी यातायात से शिकायत की थी, शिकायत की जांच के बाद टीएसआई प्रणव कुमार, सिपाही संजीव कुमार सहित चार यातायात पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
ट्रक चालक से वसूली पर सस्पेंड
वहीं, सुल्तानगंज की पुलिया पर ट्रक चालक से यातायात पुलिस कर्मियों ने वसूली की थी, इस मामले की भी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी प्रीतिंदर सिंह ने यातायात पुलिस के प्रोन्नत उपनिरीक्षक नत्थीलाल और सिपाही अनूप कुमार को सस्पेंड कर दिया है।
वसूली भूल गए यातायात कर्मी
यूपी से बाहर की गाडियों से एंट्री फीस के नाम पर वसूली करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों के होश उडे हुए हैं। एसएसपी द्वारा की गई सख्त कार्रवाई के बाद चौराहों पर वाहनों को नहीं रोका गया। इसके साथ ही हेलमेंट के नाम पर भी अवैध वसूली नहीं की जा रही है। उधर, सख्त कार्रवाई से यातायात पुलिस कर्मियों में खलबली मची हुई है, चौराहों पर वे वाहनों की चेकिंग के बजाय यातायात व्यवस्थित करने में लगे हैं।
Leave a comment