
मथुरा में गोवर्धन रोड स्थित पॉश कॉलोनी श्री जी गार्डन में कारोबारी अशोक सिंह अपनी पत्नी नीता और 13 वर्षीय पुत्री आस्था के साथ रह रहे थे। उनका बुटोमिन का कारोबार था और कई सालों से नुकसान के चलते फैक्ट्री में काम नहीं चल रहा था, इससे वे परेशान थे।
पत्नी और बेटी को दिया जहर
शुक्रवार सुबह श्री जी गार्डन स्थित कॉलोनी में अशोक सिंह की कोठी का नजारा देखकर लोग दंग रह गए। बेड रूम में नीता और उनकी बेटी आस्था का शव था, दोनों ऐसे लग रहे थे कि सो रहे हों, पुलिस जांच में सामने आया है कि अशोक सिंह ने अपनी पत्नी नीता और पुत्री आस्था को जहर दे दिया था, जिससे सोते सोते उनकी मौत हो गई, वे अपनी जगह पर ही लेटे रहे गए, हिल भी नहीं सके।
फांसी के फंदे पर झूले
दो शव बेड पर पडे हुए थे, इसके बाद लोगों ने पंखे की तरफ देखा तो उस पर अशोक सिंह फंदे पर लटके हुए थे। पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने उनके शव को नीचे उतारा, परिवार के सभी सदस्यों की मौत से कॉलोनी के लोग हैरत में है।
दिल दहला देने वाली घटना
दिल दहला देने वाली घटना से कॉलोनी के लोग सन्न रह गए हैं। कारोबारी ने परिवार सहित आत्महत्या कर ली, वे कुछ दिन से गुमसुम थे, पडोसी भी इस घटना के बाद से हैरत में हैं।
Leave a comment