आगरालीक्स …..आगरा के आंबेडकर विवि के बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फार्म भरने की तिथि बढ़ाई गई, जानें अब कब तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म

आगरा के आंबेडकर विवि में नई शिक्षा नीति के तहत पहली बार परीक्षाएं हो रही हैं। पहले बीए, बीएससी और बीकॉम की साल में एक बार परीक्षा होती थी और प्रथम, द्वितीय और त्रतीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित होता था। मगर, सत्र 2021 22 से सेमेस्टर परीक्षा शुरू कर दी गई है। बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने की तिथि सात मार्च थी, इसे बढ़ाकर अब 15 मार्च कर दिया गया है।।
अन्य पाठयक्रमों के फार्म भरने की तिथि भी बढ़ाई गई
इसी तरह से बीए, बीकॉम द्वितीय और तीसरे वर्ष के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है, इसके साथ ही अन्य पाठयक्रमों के परीक्षा फार्म भी अब 15 मार्च तक भरे जा सकेंगे।