आगरालीक्स….आगरा की सभी 9 विधानसभा सीटों का अपडेट देखिए. दोपहर 2 बजे तक क्लियर हो रही स्थिति…जानिए किस सीट पर कौन है आगे….
आगरा दक्षिण 41,000 से आगे योगेंद्र उपाध्याय
आगरा उत्तर पुरुषोत्तम खंडेलवाल 16,000 से आगे,
आगरा छावनी डॉक्टर धर्मेश 15,000 से आगे,
बाह से रानी पक्षालिका 12,000 से आगे,
खेरागढ़ से भगवान सिंह कुशवाह 33,000 से आगे,
फतेहपुर सीकरी चौधरी बाबूलाल 17,000 से आगे,
फतेहाबाद से छोटे लाल वर्मा 22,000 से आगे,
आगरा ग्रामीण बेबी रानी मौर्य 29,000 से आगे,
एत्मादपुर से धर्मपाल सिंह 35000 वोट से आगे..
बाह विधानसभा
आगरा की बाह विधानसभा के 20 राउंड कम्पलीट हो चुके हैं. 20वें राउंट में बसपा के नितिन वर्मा को 2146, भाजपा की रानी पक्षालिका सिंह को 2210 सपा के मधुसूदन शर्मा को 2530 और कांग्रेस की मनोज दीक्षित को 41 तथा आप के नीरज कुमार को 56 वोट मिले हैं. अभी तक भाजपा की रानी पक्षालिका सिंह बसपा के नितिन वर्मा से 20214 वोटों से आगे चल रही हैं.
खेरागढ़
आगरा की खेरागढ़ विधानसभा के 22 राउंड पूरे हो चुके हैं. 22वें राउंड में भाजपा के भगवान सिंह कुशवाह को 4742, बसपा के गंगाधर कुशवार को 1347, कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार को 1488 और रालोद गठबंधन के रोतान सिंह को 839 वोट मिले हैं. इस सीट से भाजपा के भगवान सिंह कुशवाह सबसे आगे चल रहे हैं.