मथुरालीक्स…मथुरा में भी भाजपा का लहरा रहा परचम. जानिए किस सीट पर कितने वोटों से आगे हैं भाजपा के सभी प्रत्याशी
आगरा के साथ ही मथुरा की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दोपहर तक बढ़त बनाए हुए हैं. यहां भी स्थिति लगभग साफ होती दिख रही है. मथुरा शहर से श्रीकांत शर्मा कांग्रेस के प्रदीप माथुर से 50 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं तो वहीं छाता से भाजपा के लक्ष्मी नारायण रालोद के तेजपाल सिंह से 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. गोवर्धन विधानसभा सीट से भाजपा के मेघश्याम सबसे आगे हैं. यहां दूसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी तथा तीसरे पर रालोद प्रत्याशी है. मांट से भी भाजपा प्रत्याशी 5 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं तो वहीं बलदेव से भी भाजपा प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंद्वी से लगभग दोगुनी बढ़त बनाए हुए हैं.

मथुरा विधानसभा क्षेत्र
श्री कांत शर्मा भाजपा 69639
प्रदीप माथुर कांग्रेस 14536
देवेंद्र अग्रवाल सपा 5300
एसके शर्मा बसपा 10129
छाता विधानसभा क्षेत्र
लक्ष्मी नारायण भाजपा 46990
पूनम कांग्रेस 474
तेजपाल सिंह रालोद 26345
सोनपाल बसपा 6970
गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र
मेघश्याम भाजपा 30846
दीपक चौधरी कांग्रेस 329
प्रीतम सिंह रालोद 10324
राजकुमार रावत बसपा 16983
मांट विधानसभा क्षेत्र
राजेश चौधरी भाजपा 15565
सुमन चौधरी कांग्रेस
संजय लाठर सपा 10038
श्याम सुंदर शर्मा 9962
बलदेव विधानसभा क्षेत्र
पूरन प्रकाश भाजपा 24464
विनेश सनवाल कांग्रेस 537
बबिता देवी रालोद 13087
अशोक कुमार बसपा 12267