आगरालीक्स… पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से शेयर बाजार में उछाल आ गया। वहीं कहीं दिनों से तेजी का रुख अपनाये हुए सोने-चांदी की कीमतें भी नीचे आ गईं।
सेंसेक्स 55,980 पर पहुंचा
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों की मतगणना शुरू होने के बाद शेयर बाजार में आज सुबह से उछाल आ गया। सेंसेक्स 1354 अंक की बढ़त के साथ 55,980 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में भी 381 अंक की तेजी का रुख रहा।
सोने और चांदी में कई दिनों के बाद कमी
सोने और चांदी की कीमतों में आज कई दिन बाद गिरावट का रुख रहा। वायदा बाजार में सोना 53,193 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी की कीमतें भी काफी कम हुई और चांदी 70,299 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड 999 5223 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5098 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4649 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4231 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3389 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और जीएसटी चार्ज अतिरिक्त रहेगा।