लखनऊलीक्स… योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से एक लाख से अधिक वोटों से जीते, खुद को नेवला बताने वाले भाजपा सरकार में मंत्री रहे सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य हारे, करहल से अखिलेश 50 हजार वोट से आगे।
योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर सीट से एक लाख से अधिक वोटों से सपा प्रत्याशी शुभवती उपेंद्र दत्त शुक्ला को हराया है। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कई मिथक तोड़ दिए हैं।
नोएडा जाने के बाद भी चुनाव जीते
अभी तक राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा थी कि मुख्यमंत्री रहते हुए नोएडा जाने पर चुनाव हार जाते हैं लेकिन योगी आदित्यनाथ नोएडा गए और चुनाव भी लड़े। चुनाव जीत भी गए।
भाजपा को सांप और खुद को नेवला बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य हारे
यूपी की फाजिलपुर सीट से भाजपा को सांप और खुद को नेवला बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने के बाद चुनाव लड़ा। उन्हें भाजपा के सुरेंद्र कुशवाह से 26 हजार वोट से हरा दिया।
करहल में अखिलेश यादव आगे
करहल सीट पर भाजपा ने आगरा के सांसद व मंत्री एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया था। इस सीट से अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ा। इस सीट पर अखिलेश यादव 50 हजार वोट से आगे हैं।