आगरालीक्स .. आगरा में चुनाव के चौधरी निकले बाबूलाल, चाहर बाटी को ऐसे लिया कब्जे में, ब्रजेश चाहर को हराया। कांग्रेस प्रत्याशी को नोटा से कम वोट.
आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट पर 70 साल के चौधरी बाबूलाल ने एक और और जीत दर्ज की। भाजपा प्रत्याशी चौधरी बालूलाल ने सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी ब्रजेश चाहर को 47071 वोटों से हराया। तीसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी को नोटा से कम वोट
फतेहपुर सीकरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को 1184 वोट मिले हैं जबकि 1616 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया।
चौ. बाबूलाल हजार 47071 वोट जीते
चौ. बाबूलाल (भाजपा)- प्राप्त मत- 111519
डा. मुकेश राजपूत (बसपा)- प्राप्त मत- 59530
ब्रजेश चाहर (सपा-रालोद)- प्राप्त मत- 64508
हेमंत चाहर (कांग्रेस)- प्राप्त मत- 1184
नोटा 1616
कुल प्रत्याशी- 11
कुल मतदाता- 3,56289
कुल मतदान- 2,41892
मतदान का प्रतिशत- 67.89