आगरालीक्स…पंजाब में भले ही आप ने अपने दम पर सरकार बना ली लेकिन आगरा में आप के सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई
आम आदमी पार्टी से आगरा की नौ विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों को खड़ा किया था, जिसमें उत्तर विधानसभा सीट से कपिल वाजपेयी, दक्षिण विधानसभा सीट से रमजान अब्बास, छावनी से प्रेम सिंह जाटव, आगरा ग्रामीण से अरुणकांत कठेरिया, फतेहाबाद से पुरुषोत्तम फौजी, बाह से नीरज करौरिया, एत्मादपुर से सुमित जाटव, खेरागढ़ से बनवारी लाल मैदान में खड़े हुए थे लेकिन कोई भी प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका।

कांग्रेस के आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त
कांग्रेस ने आगरा की सभी नौ सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए थे लेकिन खेरागढ़ के रामनाथ फौजी ने भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी और कांग्रेस की लाज बचा ली। कांग्रेस के आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। रामनाथ फौजी अपनी जमानत बचाने में सफल रहे।