आगरालीक्स…आगरा में सबसे बड़ी जीत उत्तर विधानसभा सीट से पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने हासिल की है। उन्होंने बसपा के शब्बीर अब्बास को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।
भाजपा का लगातार 10वीं बार जीत का परचम
भाजपा के गढ़ उत्तर विधानसभा सीट को एक बार फिर भाजपा ने मजबूत करते हुए विजय का परचम फहराया है। भाजपा इस सीट पर 37 साल से लगातार जीतती चली आ रही है। यह लगातार 10वीं जीत है।
भाजपा को नहीं दे सका कोई दल कड़ी टक्कर
भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने 153817 मत प्राप्त कर बसपा के शब्बीर अब्बास 41447 को 112370 मतों से हराया है। सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी ज्ञानेंद्र को 34403 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के विनोद बंसल 5933 मत प्राप्त किए। इस बार तो भाजपा की टक्कर में पूरी तरह से कोई नहीं आ सका।