नईदिल्लीलीक्स… यूपी में सरकार गठन को योगी दिल्ली पहुंचे। शत्रुघ्न सिन्हा को ममता ने प्रत्याशी बनाया। साथ में प्रमुख खबरें।
यूपी में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज
यूपी में भाजपा सरकार ने भारी बहुमत प्राप्त करने के बाद सरकार गठन की तैयारी तेज कर दी है। कार्यवाहक सीएम योगी दिल्ली आ गए है। वह पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड़ा से वार्ता करेंगे। इसमें मंत्रिमंडल गठन और शपथ ग्रहण समारोह पर चर्चा होगी। योगी के होली बाद शपथ लेने की संभावना है।
शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल सीट से ममता ने प्रत्याशी बनाया
पश्चिमी बंगाल में एक लोकसभा और चार विधानसभा सीटों का उपचुनाव 12 अप्रैल को होगा। आसनसोल लोकसभा सीट से सीएम ममता बनर्जी ने फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को प्रत्याशी घोषित किया है यह सीट पिछले साल बाबुल सुप्रियो के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी।
बाबुल सुप्रीयो बालीगंज विधानसभा सीट से लड़ेंगे
बाबुल सुप्रियो भाजपा और सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद टीएमसी में शामिल हुए थे। बाबुल सुप्रियो को अब टीएमसी ने बालीगंज सीट से उपचुनाव में उतारा है।
कीव के मिल्ट्री बेस पर मिसाइल दागीं
रूस और यूक्रेन जंग 18वें दिन में प्रवेश कर गई है। रूस ने आज राजधानी कीव के एक मिल्ट्री बेस पर आठ मिसाइलें दागीं। यह इलाका पोलैंड की सीमा के पास है और अभी तक रूसी हमलों से अछूता रहा था। वहीं रूसी सेना राजधानी कीव के सेंट्रल से 16 किलोमीटर दूर रह गई है।