नईदिल्लीलीक्स… पश्चिमी बंगाल की एक जानी मानी फिल्म अभिनेत्री को पुलिस ने पॉकेटमारी के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक्ट्रेस ने जुर्म कुबूल किया है।
बंगाल की जानी मानी फिल्म अभिनेत्री को कोलकाता के पुस्तक मेले से गिरफ्तार किया है। विधाननगर पुलिस के मुताबिक शनिवार को एक महिला को डस्टबीन में बैग फेंकते हुए देखा।
कई पर्स और नगदी को किया बरामद
शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की और बैग की तलाशी ली तो उसमें कई छोटे मनी बैग और 75 हजार रुपये बरामद हुए।
अनुराग कश्यप पर लगाया था सेक्सुअल हेरेसमैंट का आरोप
पुलिस के मुताबिक यह वही अभिनेत्री है, जिसने कुछ साल पहले अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।
भीड़-भाड़वाली जगह देती है वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री यह नहीं बता सकी उसके पास यह रकम उसके पास कैसे आई है अलबत्ता उसने पॉकेटमारी की बात को कुबूल किया है। वह इसके भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में जाती है और पर्स पार कर देती है।