आगरालीक्स….. युवक ने खुद को कमरे में पत्नी और बच्चों के साथ किया बंद, फेसबुक पर लाइव आकर कहा मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, हाथ में तमंचा।
आगरा रीजन के मक्खनपुर, शिकोहाबाद में अपनी ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे युवक रविवार को पत्नी और बच्चों सहित कमरे में बंद हो गया। इसके बाद फेसबुक पर लाइव होने के बाद कहने ला है कि मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। युवक के हाथ में तमंचा भी था, इसे देख युवक के दास्तों ने फेसबुक पर कमेंट करते हुए उसे समझाने के प्रयास किए लेकिन वह नहीं माना और सुसाइड करने की बात कहने लगा।

पुलिस युवक को समझाने में जुटी
फेसबुक लाइव होने पर युवक के साथियों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ अनिवेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ युवक के घर पर पहुंच गए। उससे कमरा खोलने के लिए कहा लेकिन वह किसी की बात नहीं सुन रहा है। पुलिस कर्मी उसे समझाने में जुटे हुए हैं, जिससे वह कमरा खोल दे।
नेताओं पर आरोप, पत्नी को लेकर भी लगाए आरोप
युवक फेसबुक लाइव होकर कई नेताओं और अपनी पत्नी के चरित्र पर भी आरोप लगा रहा है, इससे खलबली मची हुई है। पुलिस युवक को समझाने के प्रयास में जुटी है।