आगरालीक्स….आगरा में तानों से परेशान गर्भवती बहू ने फोड़ दिया सास का सिर..पुलिस तक पहुंच गया मामला
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में सास के तानों से परेशान एक गर्भवती विवाहिता ने गुस्से में सास का सिर फोड़ दिया. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. रविवार को मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा, जहां पर समझौता करा दिया गया.

ये है पूरा मामला
शाहगंज में रहने वाली विवाहिता की शादी एक साल पहले हुई थी. वह करीब सात माह की गर्भती है. कई महीनो से मायके में रह रही है. उसने पति और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. संडे को काउंसलिंग के दौरान पत्नी का कहना था कि पति कुछ काम नहीं करता, वह गर्भवती है, उसे अपनी ओर अपने बच्चे के भविष्य की फिक्र है. सास ताने देती रहती है. काउंसलिंग के बाद पति को समझाया गया कि वह गांव में परचूनी की दुकान खोलेगा. ससुरालवाले भी दूसरा मकान देने को राजी हो गए जिससे कि दोनों पति—पत्नी अलग रह सकें.