आगरालीक्स ….आगरा में आधी रात को फ्लैट में पार्टी के दौरान एक युवक तीसरी मंजिल से गिरा, मौत। पुलिस दोस्तों से कर रही पूछताछ।
आगरा के न्यू आगरा के विद्या नगर निवासी वरुण अपने भाई अरुण से रविवार रात को गाड़ी में सीएनजी भरवाने के लिए कह कर घर से गया था। वह कई घंटे तक नहीं लौटा। उसकी गाड़ी लायर्स कॉलोनी में एक बिल्डिंग के बाहर खड़ी हुई थी। गाड़ी को वरुण के पड़ोस में रहने वाले ललित ने देख लिया, उसने उसके भाई को सूचना दी। कुछ देर बाद ही बिल्डिंग से किसी के गिरने की आवाज आई, वहां जाकर देखा तो वरुण था, उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

तीसरी मंजिल से गिरा, इलाज के दौरान मौत
तीन मंजिला बिल्डिंग में फ्लैट हैं, काम अभी चल रहा है। वरुण के बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से नीचे गिरने से गंभीर चोट आने पर अस्पताल में भर्ती किया गया, वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोस्तों से पूछताछ कर रही है।