Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra News : Guest Lecturer & Contract Teacher salary increases in Dr BR Aambedkar Univ Agra
आगराएजुकेशनबिगलीक्स

Agra News : Guest Lecturer & Contract Teacher salary increases in Dr BR Aambedkar Univ Agra

236

आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विवि के गेस्ट ​लेक्चरर और संविदा शिक्षकों का मानदेय बढ़ेगा, कोर्स की फीस भी बढ़ाई जा सकती है। विवि में हुई वित्त समिति की बैठक में कर्मचारियों के लिए मेडिक्लेम की सुविधा देने का लिया गया निर्णय।

सोमवार को वित्त समिति की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया है कि एक जुलाई 2022 से आई.ई.टी. और फार्मेसी विभाग के संविदा शिक्षकों का मानदेय 45,000 एवं अतिथि व्याख्याताओं का मानदेय 25,000 रुपए किया जाएगा । सभी कर्मचारियों और शिक्षकों को प्रति वर्ष ₹500000 तक की मेडिक्लेम की सुविधा प्रदान किए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है , जिसके लिए 75% अंशदान विश्वविद्यालय देगा और 25% अंशदान कर्मचारियों के वेतन से 12 समान मासिक किस्तों में काटा जाएगा । विश्वविद्यालय के सभी नियमित कर्मचारियों को ₹4000 की चिकित्सा सहायता कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदान की जाएगी ।
इसकी प्रक्रिया निर्धारित करने के लिए वित्त अधिकारी जी को अधिकृत किया गया है ।
फीस भी बढ़ेगी

स्व वित्त पोषित और नियमित , सभी प्रकार के पाठ्यक्रमों के शुल्क निर्धारण के लिए एक समिति के गठन किया जाएगा , जो 15 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी और आगामी सत्र से उसके निर्णयों को लागू किया जाएगा ।
250 करोड़ रुपए वेतन भत्तों के लिए और 498 करोड़ रुपए पेंशन के कॉर्पस फंड में स्थानांतरित किए जाएंगे ।
पदकों की धरोहर राशि का हुआ निर्धारण
गणमान्य व्यक्ति के नाम पर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विजेताओं को दिए जाने वाले नवीन पदकों के लिए धरोहर राशि का निर्धारण किया गया है । स्वर्ण पदक के लिए ₹200000 और रजत पदक के लिए डेढ़ लाख रुपए धरोहर राशि के रूप में निर्धारित किए गए हैं , जिसके ब्याज से पदक निर्माण संबंधी व्यय का वहन किया जाएगा ।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Sawan Month start from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आज से श्रावण मास शुरू हो रहा है, श्रावण मास...

बिगलीक्स

Agra News Live: 26 year old youth going to attend lover marriage his dead body found in drain

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में प्रेमिका की शादी में जाने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News Live: Woman & her land lord died in road accident

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पुलिस द्वारा पकड़े गए बेटो को छुड़ाने गईं...

बिगलीक्स

Agra Weather News: 24.8 MM rain recorded in last 24 hours in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बीते 24 घंटे में 24.8 एमएम बारिश हुई,...

error: Content is protected !!