आगरालीक्स…आगरा में घर, दुकान में घुसकर चाबी बनाने के बहाने चोरी करने वाले दो बदमाश पुलिस ने पकड़े…इस तरह दोनों को पकड़ा गया
थाना एत्माद्दौला पुलिस ने घरों, दुकानों आदि में लॉकर, अलमारी, ताला की चाबी बनाने के बहाने चोरी करने वाले दो बदमाशों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के आभूषण, 45 हजार रुपये कैश व चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण व छोटी—बड़ी कुल 215 चाबियां बरामद की हैं.

रविवार देर रात को गश्त के दौरान पुलिस को रामबाग पर सूचना मिली कि सीतानगर में जिन दो बदमाशों ने चाबी बनाने के दौरान लॉकर से हने व पैसे चोरी किए थे वह दोनों टेढ़ी बगिया से रामबाग की तरफ आने वाले हैं. इस सूचना के मिलते ही पुलिस ने बताए गए स्थान मछली पुलिया हाथरस रोड पर चेकिंग शुरू कर दी. कुछ समय बाद दो व्यक्ति पीठ पर बैग टांगे पैदल आते हुए दिखाई दिए. पुलिस को देखते ही दोनों ने अपनी दिशा बदल ली और मुड़कर जाने लगे. इस पर पुलिस ने घेरकर दोनों को अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने इनके पास से पीली व सफेद धातु के आभूषण, 45 हजार रुपये कैश, 215 चाबियां व हथौड़ा, प्लास आदि बरामद किए हैं.
पकड़े गए बदमाशों का नाम
परवत सिंह
रमेश चावला
इस तरह देते थे वारदात को अंजाम
पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बताया कि हम लोग घर, मकान, दुकान आदि स्थानों पर ताला, लॉकर आदि की चाबी बनाने के बहाने से यहां घुसकर चोरी करते हैं. हमने कई चोरियों को अंजाम दिया है. बरामद सामान भी चोरी का है.