आगरालीक्स ….आगरा की नई सर्जरी बिल्डिंग में लगी आग, मरीजों को लेकर भागे तीमारदार, अफरा तफरी, वार्ड में धुआं ही धुआं, भरने से मची खलबली, दमकल कर्मी पहुंचे।

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस के पास सात मंजिला नई सर्जरी बिल्डिंग है। नई सर्जरी बिल्डिंग में मंगलवार दोपहर में बेसमेंट में आग लग गई, कुछ ही देर में आग बेकाबू होती गई। आग लगने से सात मंजिला बिल्डिंग के वार्डों में धुआं भर गया, वार्ड में धुआं पहुंचते ही खलबली मच गई। बिल्डिंग में आग लगने की जानकारी होते ही तीमारदार मरीजों को गोद में लेकर भागने लगे।
कुछ ही देर में वार्डों में धुआं ही धुआं
नई सर्जरी बिल्डिंग में कुछ ही देर में वार्ड में धुआं ही धुआं भर गया। बिजली आपूर्ति ठप हो गई, इससे अंधेरा हो गया, वार्ड में धुआं के बीच तीमारदार अपने मरीजों को स्ट्रेचर और गोद में लेकर बाहर आए। गंभीर मरीजों को बाहर निकालने में परेशानी हुई। बमुश्किल मरीजों को बाहर लेकर आया जा सका। डॉक्टरों के साथ ही कर्मचारी भी मरीजों को बाहर निकालने में जुट गए।