आगरालीक्स ….आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन पत्र, नौ अप्रैल को मतदान।

विधान परिषद सदस्य यानी एमएलसी आगरा फिरोजाबाद के लिए आगरा के जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष कलेक्ट्रेट में में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 19 मार्च है। सामान्य वर्ग के लिए जमानत राशि 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति के लिए पांच हजार रुपये है।
25 निकाय, 3925 सदस्य करेंगे मतदान
एमएलसी के लिए नौ अप्रैल को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। दोनों जिलों में 25 निकाय हैं, इन 25 निकाय के 3925 सदस्य मतदान करेंगे। 12 अप्रैल को मतगणना होगी।