आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर लगा भयंकर जाम. टोल पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें. छुट्टी मनाकर वापस लौट रहे लोग. वाहनों का बढ़ा दबाव…
होली की छुट्टियां समाप्त हो गई हैं. सोमवार से लोगों को अपनी अपनी जॉब या आफिस पर पहुंचना है, ऐसे में संडे को वापस लौटने वालों की संख्या बहुत बढ़ गई है. आगरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर दोपहर से भी भयंकर जाम लगा हुआ है. हालात ये है कि टॉप पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं. वाहनों की भीड़ के कारण टोल पर व्यवस्थाएं ध्वस्त नजर आईं.
यमुना एक्सप्रेस वे पर बढ़ा वाहनों का दबाव
होली की छुट्टी मनाने के बाद रविवार को लखनऊ, कानपुर और आगरा सहित कई अन्य जिलों से लोगों का वापस दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद की तरफ लौटना शुरू हो गया है. ऐसे में रविवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया. आगरा के खंदौली क्षेत्र स्थित टोल पर एक वाहन को निकलने में कम से कम दो से तीन मिनट का समय लग रहा है, लेकिन इतनी ही देरी में वहां कई वाहनों की लाइन पीछे लग जा रही है. कई फास्टैग वाले वाहन भी बिना फास्टैग की लाइन से निकलने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उनको वापस फास्टैग की लाइन से निकाला जा रहा है जिसके कारण यहां पर जाम की स्थिति काफी ज्यादा हो गई है.