
आईएससी 12 वीं की टॉपर सुखवीन कौर आईएएस बनना चाहती हैं, सेंट एंथनी की सुखवीन कौर ने 98 फीसद अंक प्राप्त कर आगरा में टॉप किया है। अब वे दिल्ली विवि से स्नातक के बाद सिविल की तैयारी करेंगे। उन्होंने बताया कि भले ही एक घंटे पढ़ाई करें, लेकिन मन से पढ़ें। टीचर्स की बात मानें और समझकर पढ़ाई करें, रटने की कोशिश न करें। वह अपने माता-पिता को सफलता का श्रेय देती हैं। आगरा कैंट निवासी उनके पिता गुरप्रीत कौर ईपीएफ आफिस में कार्यरत हैं। मां सतनाम कौर गृहणी हैं।
10 वीं टॉपर
प्रथम— समर्थ गोयल 97.8 % सेंट पॉल्स चर्च कालेज
द्वितीय —–खुशी अग्रवाल 97.6 % सेंट एंथनीज जूनियर कालेज
तृतीय —–आकर्ष अग्रवाल 97.4 % सेंट पीटर्स कालेज
सुवि जैन 97.4 % सेंट पॉल्स चर्च कालेज
अनुष्का अग्रवाल 97.4 % सेंट कॉनरेड्स इंटर कालेज
12 वीं के टॉपर
प्रथम ….सुखवीन कौर 98 % सेंट एंथनी जूनियर कालेज
द्वितीय….. दिव्यानी दुबे 97.75 % सेंट एंथनी जूनियर कालेज
तृतीय ….गौरी मगन 97.5 % सेंट पैट्रिक्स जूनियर कालेज
काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टििफकेट एग्जामिनेशन (सीआईएसई ने) 10 वीं (आईसीएसई) और 12 वीं ( आईएससी) के रिजल्ट में 10 वीं में सेंट पॉल चर्च कॉलेज के समर्थ गोयल के 97. 8 और सेंट एंथनी कॉलेज की खुशी अग्रवाल ने 97. 6 फीसद अंक आए हैं। वहीं 12 वीं में सेंट एंथनी की सुखवीन कौर के 98 फीसद अंक आए हैं।
आगरा के सेंट पीटर्स, सेंट कॉनरेडस, सेंट पाल चर्च कॉलेज, सेंट जॉर्जेज, सेंट एंथनी सहित 10 कॉलेजों के करीब 1400 छात्रों ने आईसीएसई की परीक्षा दी थी। वहीं, 12 वीं परीक्षा में करीब 900 छात्र शामिल हुए थे। दोपहर तीन बजे सीआईएसई की वेबसाइट पर परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है, इसके साथ ही कॉलेज की लॉग इन आईडी में भी परीक्षाफल अपलोड किया गया। छात्रों ने दोपहर तीन बजे इंटरनेट पर अपना परीक्षापफल देख लिया, इसके साथ ही साथी छात्रों और कॉलेज में फोन घनघनाने लगे।
टॉपर्स जानने की ललक
छात्रों में आगरा से 10 वीं और 12 वीं के टॉपर्स जानने की ललक रही, इसके लिए कॉलेज के शिक्षक भी एक दूसरे कॉलेज में संपर्क करते रहे। वहीं, अपने कॉलेज के टॉपर्स की सूची भी तैयार करने में शिक्षक जुटे रहे। शाम को अधिकांश छात्र अपने कॉलेज में पहुंच गए, एक दूसरे को बधाई देने के साथ ही स्कूल के टॉपर के बारे में जानने में जुटे रहे। इस दौरान छात्रों ने जमकर मस्ती की।
Leave a comment