
शुक्रवार को गुरमेय क्लब आॅफ आगरा द्वारा होटल रेडिसन ब्लू में सलाद मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। फूड क्रिटिक कुनाल अरोरा, दिल्ली ने गोंग बजाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें तीन तीन की टीम में 105 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, मोस्ट हेल्दी, कलर फुल, प्रोटीन सलाद बनाकर पेश किया। मंडलायुक्त आगरा प्रदीप भटनागर की पत्नी संगीता भटनागर, उनकी बेटी तनिशा और देविना ने भी सलाद तैयार किया। डायटीशियन रेणुका डंग, अजय शर्मा, नीलू धाकरे ने टिप्स दिए। डॉ सुनील बंसल और डॉ अश्वनी खन्ना ने सलाद खाने से स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए।
Leave a comment