आगरालीक्स ….आगरा में कारोबारी ने बिल्डर पर 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज।
आगरा के जसोरिया एन्क्लेव फतेहाबाद रोड निवासी रेडीमेड गारमेंट कारोबारी मोहम्मद सादिक ने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाए हैं कि ताजगंज के पुरानी मंडी निवासी राजू बघेल उर्फ राजेंद्र कुमार धनगर की उनके पिता हाजी अब्दुल रशीद से मित्रता थी। राजू ने साल 2011 में राज विला नाम से एक प्रोजेक्ट शुरू किया। इसमें जिल गार्डन, क्लब हाउस का प्लान था। प्रोजेक्ट को देख पांच फ्लैट लेने के लिए कहा।

95 लाख रुपये दिए लेकिन रजिस्ट्री नहीं की
आरोप है कि गारमेंट कारोबारी मोहम्मद सादिक ने 2011 से 2015 तक राजू बघेल को चेक और नकद 95 लाख रुपये दिए। फ्लैट की रजिस्ट्री करने के लिए कहा तो टालमटोल करने लगे।
प्रोजेक्ट किसी और को बेच दिया
इसी बीच मोहम्मद सादिक के पिता अब्दुल रसदी की 2020 में म्रत्यु हो गई, इसके बाद उन्होंने पता किया तो पता चला कि प्रोजेक्ट किसी और को बेच दिया है। उन्होंने अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस दिया। इस मामले में एसएसपी से शिकायत की गई। उन्होंने जांच के आदेश दिए। थाना प्रभारी भूपेंद्र बालियान का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, विवेचना की जा रही है।