आगरालीक्स ..(Agra News 23rf March 2022).आगरा में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े। जानें आगरा में अब क्या हैं पेट्रोल और डीजल के रेट।
आगरा में दूसरे दिन बुधवार सुबह छह बजे से पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ गए। पेट्रोल और डीजल के रेट 80 पैसे बढ़े हैं। बुधवार को आगरा में पेट्रोल के नए रेट 96.62 रुपये हो गए हैं। जबकि डीजल के रेट 88.14 रुपये हैं।

दो दिन में पेट्रोल के रेट 1.60 रेट बढ़े
आगरा में मंगलवार को पेट्रोल के रेट 80 पैसे और बुधवार को 80 पैसे बढ़ गए। इस तरह दो दिन में 1.61 पैसे पेट्रोल के रेट बढ़े हैं, सोमवार को आगरा में पेट्रोल का रेट 95.02 रुपये थे ये बढ़कर अब 96.62 रुपये हो गए हैं। जबकि डीजल के रेट सोमवार को 86.53 रुपये थे, दो दिन में डीजल के रेट 161 रुपये बढ़ गए, बुधवार को आगरा में डीजल के रेट बढ़कर 88.14 रुपये हो गए हैं।