
इंटरनेट फोटो
एक महिला ने रविवार को पुलिस अधिकारियों से अपने पति की काली करतूत की शिकायत की है। उसका आरोप है कि उसे अगवा कर रेप किया और दबाव बनाकर शादी कर ली। इसके बाद से वह युवक के साथ उसके घर रह रही है। कुछ दिन बाद ही उसने पत्नी पर अपने दोस्तों के साथ रात में सोने का दबाव बनाना शुरू कर दिया, इसका विरोध करने पर मारने लगा। अक्सर रात में घर पर अपने दोस्तों को बुला लेता है, इसके बाद पत्नी के कमरे में दोस्त को बुलाकर खुद बाहर चला गया, विरोध करने पर मारपीट करने लगा।
दोस्त करते हैं अश्लील हरकत
महिला ने आरोप लगाए हैं कि पति के दोस्त घर पर आने के बाद अश्लील हरकत करते हैं, उस पर कमेंट करते हुए छेडने लगते हैं। उसका पति भी उन्हें इसके लिए उकसाता है, इससे वह परेशान है और अपने मायके लौट आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कॉलगर्ल बनाने का दबाव
न्यू आगरा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका आरोप है कि चार साल पहले शादी हुई थी, उसकी एक छोटी बहन भी साथ रहती है। उसका पति चालता है कि वह कॉल गर्ल बनकर दूसरे लोगों के साथ रात गुजारे, इसका विरोध करने पर वह उसकी छोटी बहन को मारने की धमकी दे रहा है। इस मामले में महिला ने थाने में शिकायत की है। वह कई बार घर पर युवकों को बुला चुका है और उनके साथ जाने के लिए कहता है, इन्कार करने पर मारपीट करने लगता है, उसने यहां तक कह दिया है कि वह कॉलगर्ल बनकर दूसरे लोगों के साथ नहीं जाएगी तो उसकी छोटी बहन को मार देगा। इस मामले में महिला ने थाने में शिकायत की है।
Leave a comment