Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News : Adopt TB patient in Agra to make Agra TB free till 2025 #agranews
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूजहेल्थहेल्थ कम्युनिटी

Agra News : Adopt TB patient in Agra to make Agra TB free till 2025 #agranews

236

आगरालीक्स…. आगरा में डॉक्टर, कारोबारियों, शिक्षाविदों ने 200 टीबी मरीज लिए गोद, आप भी ले सकते हैं मरीजों को गोद, यह करना होगा।

मुख्य विकास अधिकारी ए मणिकंदन ने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर हमारे जिले में क्षय रोगियों को गोद लेने की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। यह एक अच्छी पहल है। इससे समाज में बहुत ही धनात्मक ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास है कि क्षय रोगी भी जल्द स्वस्थ हों और अन्य स्वस्थ लोगों की तरह मुख्य धारा में जीवन यापन कर सकें। उन्होंने निर्देश भी दिया कि जो लोग क्षय रोगियों को गोद ले रहे हैं वह सभी नियमित फोन कर मरीज या उसके परिजन से हालचाल लेते रहें। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि क्षय रोग एक गंभीर समस्या है लेकिन अब इस इलाज उपलब्ध है। टीबी मरीज को गोद ले सकते हैं, उसे आहार उपलब्ध करा सकते हैं, मरीज को दवाएं नियमित लेने के लिए फोन के माध्यम से जागरूक कर सकते हैं। 200 टीबी मरीज गोद लिए जा चुके हैं। ऐसा करने से 2025 में टीबी मुक्त हो सकते हैं।


रोगी खोजों अभियान शुरू
विश्व क्षय रोग दिवस से ही क्षय रोगियों को खोजने के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में यह अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा। इसकी जिम्मेदारी मुख्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) संभालेंगे। अभियान के दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियों के जरिए लोगों को क्षय रोग के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। अभियान के दौरान टीबी के संभावित लोगों की एचआईवी और ब्लड शुगर की जांच होगी। नमूनों की माइक्रोस्कोपी सेंटर से जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट दी जाएगी। टीबी की पुष्टि होने पर रोगी को तत्काल ही सात दिन की दवा दे दी जाएगी। सीएचओ, आशा टीबी मरीज को हर माह दवाएं देंगी और लगातार मॉनिटरिंग करेंगी।


वर्ष 2021 में आगरा में टीबी उन्मूलन अभियान की स्थिति एक नजर में

कुल मरीजों की संख्या- 21176

पुरुष मरीज 10187

महिला मरीज- 7880

बच्चे- 3235

ठीक हुए मरीज- 12812

कुल टीबी रोगियों की मौत- 819

ठीक हुए मरीजों का प्रतिशत- 82

एमडीआर के कुल मरीज- 1015

नि:क्षय पोषण योजना में मरीजों 500 रुपए प्रतिमाह मिले- 65 प्रतिशत मरीजों को (12196)

जनपद में कुल टीबी जांच केंद्र- 52

कुल टीबी यूनिट – 26

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

हेल्थ

Agra News: IAP Agra provided CPR training to police personnel and raised awareness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पु​लिसकर्मियों को दी गई सीपीआर की ट्रेनिंग. आईएपी ने पुलिस...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!