आगरालीक्स…आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट फिर बढ़े. 4 दिन में तीसरी बार बढ़े रेट. जानिए अब कितने में मिलेगा पेट्रोल और डीजल
आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ना लगातार जारी है. शुक्रवार को भी पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए जा रहे हैं. मंगलवार और बुधवार को 160 पैसे पेट्रोल पर तो वहीं डीजल पर भी 1 रुपया 62 पैसे की बढ़ोतरी हो चुकी है. गुरुवार को दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई लेकिन शुक्रवार को फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी होगी. नई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू कर दी जाएंगी.

कल ये होंगे दाम
आगरा में पेट्रोल के रेट बढ़ने का असर देखा जा रहा है. पेट्रोल पंप पर इस समय भीड़ लग रही है. लोग एक साथ ही गाड़ियों की टंकियां फुल करा रहे हैं. गुरुवार को आगरा में पेट्रोल 96.73 रुपये प्रति लीटर बिका तो वहीं डीजल 88.25 रुपये प्रति लीटर बिका, लेकिन शुक्रवार को आगरा में पेट्रोल 97.42 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा.
4 दिनों में इतनी बढ़ोतरी
आपको बता दें कि 4 दिनों में तीन बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए जा रहे हैं. तीन दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.