आगरालीक्स…आगरा के यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्र की मौत पर मुकदमा दर्ज तो पेट्रोल—डीजल के रेट फिर बढ़े. मुंबई फ्लाइट बंद से व्यापारी नाराज तो एडीए ने बिना नक्शा पास कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर…पढ़ें 24 मार्च की प्रमुख 10 खबरें

- आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट फिर बढ़े. 4 दिन में तीसरी बार बढ़े रेट. शुक्रवार को आगरा में पेट्रोल 97.42 रुपये प्रति लीटर तो वहीं डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा.
- आगरा में आईपीएल आते ही सट्टेबाज हो जाते हैं सक्रिय. आनलाइन एप के जरिए भी खेला जा रहा सट्टा…पहले भी पकड़े जा चुके हैं बड़े सटोरिए, पुलिस भी तैयार
- आगरा में दिन और रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक. एसी—कूलर की डिमांड बढ़ी
- आगरा रीजन में बनाया जा रहा था नकली काला नमक. फैक्ट्री पकड़ी गई है. गर्मियों में सबसे ज्यादा रहती है काला नमक की डिमांड
- आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह में मेडल विजेता मेधावी छात्र धोती कुर्ता पहनेंगे तो छात्राओं के लिए लाल रंग के बॉर्डर की सफेद साड़ी एवं लाल ब्लाउज, एक अभिभावक को अनुमति
- आगरा से 20 से 25 पैसेंजर को लेकर जाने वाली लखनऊ फ्लाइट चालू, लेकिन 150 यात्रियों को ले जाने वाली मुंबई और अहमदाबाद फ्लाइट बंद. आगरा के व्यापारी बोले—आखिर ऐसा क्या हुआ
- आगरा के यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के छात्र की हॉस्टल से गिरकर मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आया सामने, मुकदमा दर्ज।
- आगरा में 5000 वर्ग गज में विकसित हो रही कॉलोनी पर चला बुल्डोजर. एडीए ने नक्शा पास न कराए जाने पर कॉलोनी में बनी बाउंड्री वॉल और सड़क को ढहाया
- आगरा में डॉक्टर पति का 20 सेंटीमीटर के आकर की रोटी न बनाने पर पत्नी से विवाद, परिवार परामर्श केंद्र में दर्ज 354 मामले उच्च शिक्षित दंपती के
- जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में गुरुवार को कोरोना का एक नया केस मिला है। जबकि 2793 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इससे कोरोना के एक्टिव केस कम हो गए हैं।