आगरालीक्स…. आज से आईपीएल का आगाज, आगरा के एक, दो नहीं, तीन प्लेयर आईपीएल में खेलेंगे, तीनों की टीमें अलग अलग। 14 करोड़ रुपये में टीम में शामिल दीपक चाहर नहीं खेल पाएंगे पहला मैच.
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का शनिवार से आगाज हो रहा है। पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। चेन्रई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल के आक्शन में आगरा के आलराउंडर दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपये की बोली लगाकर टीम में शामिल किया था। मगर, वे मैच नहीं खेल पाएंगे।

दीपक चाहर नहीं खेल पाएंगे पहला मैच
आईपीएल 15 वें सीजन का पहला मैच पिछले साल की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और उप-विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। मगर, पिछले दिनों श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान दीपक चाहर चौटिल हो गए थे, इसलिए वे पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। दीपक चाहर नेशनल क्रिकेट एकेडमी बेंगलूरू में हैं। उन्हें ठीक होकर मैदान पर लौटने में 15 दिन बाद लौट पाएंगे।
राहुल चाहर हनीमून की जगह आईपीएल खेलने गए
आगरा के स्पिनर हैं, उन्हें पंजाब किंग्स इलेवन ने 5.25 करोड़ की बोली के साथ टीम में शामिल किया था। राहुल चाहर की अभी शादी हुई है, वे खुद को आलराउंडर की तरह से टीम में स्थान पक्का करना चाहते हैं इसके लिए बैटिंग की भी प्रैक्टिस की है।
राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं ध्रुव जुरैल
आगरा के विकेटकीपर और बेटसमैन ध्रुव जुरैल को राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ टीम का हिस्सा बनाया है। इनके भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।