आगरालीक्स …..आगरा में वाटरवक्र्स से जीवनी मंडी वाले रोड पर आ जा सकते हैं, अभी रोड बंद नहीं किया गया है। इस रोड को 25 मार्च से बंद किया जाना था अब यह रोड 19 दिन के लिए 28 मार्च से बंद किया जाएगा।

एसपी यातायात अरुण चंद के अनुसार, वाटर वक्र्स से जीवनी मंडी तक काली माता मंदिर के सामने 1200 एमएम की पाइप लाइन को 50 मीरट की दूरी तक दोबारा बिछाने का कार्य किया जाना है। यह काम 25 मार्च से शुरू होना था लेकिन उपकरण नहीं आ सके हैं, यह कार्य स्मार्ट सिटी द्वारा किया जा रहा है। अब यह काम 28 मार्च से शुरू होगा और 15 अप्रैल तक चलेगा।
रूट डायवर्जन यह होगा
वाटर वर्क्स चौराहे से जीवनी मंडी की तरफ आने वाला ट्रैफिक जो यमुना किनारा होते हुए पुरानी मंडी या फतेहाबाद रोड की तरफ जाएगा, वो सभी वाहन रामबाग चौराहा से थाना एत्माद्दौला के सामने होते हुए आंबेडकर पुल से होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे.
शहर के अंदर आने वाले सभी वाहन सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से होकर फ्रीगंज होते हुए जांएगे.
हाथीघाट की ओर से जीवनी मंडी वाटर वर्क्स की ओर जाने वाले वाहन आंबेडकर पुल के गोल चक्कर से पुल पर होते हुए एत्माद्दौला स्मारक के समाने से रामबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे