आगरालीक्स…आगरा रीजन के हाइवे स्थित होटल में पुलिस का छापा. ऐसी हालत में मिले तीन प्रेमी युगल कि पुलिस टीम की नजरें झुक गई. एक—एक घंटे के लिए बुक हो रहे थे कमरे, होटल सील
आगरा रीजन के फिरोजाबाद जिले स्थित उसायनी के पास हाइवे पर संचालित एक होटल में पुलिस ने शनिवार को छापा मारा. पुलिस को होटल में अनैतिक कार्य करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने यहां छापा मारा. पुलिस ने होटल के कमरों में जाकर देखा तो वहां आपत्तिजनक हालत में तीन प्रेमी युगल मिले. पुलिस ने तीनों जोड़ों को पकड़कर पूछताछ करने के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया. होटल संचालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने होटल को सील कर दिया है.

अनैतिक कार्य होने की मिली शिकायत
पुलिस को हाइवे किनारे स्थित होटलों में अनैतिक कार्य होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इस पर शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तहसीलदार डॉ. संजराज बघेल, सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, एफएसओ देवेंद्र कुमार और थाना टूंडला प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने उसायनी स्थित वैष्णोधाम मंदिर से कुछ ही दूरी पर संचालित होटल् जीआरजे में छापा मारा. पुलिस को देखते ही होटल कर्मचारियेां में हड़कंप मच गया. पुलिस ने होटल के कमरे चेक किए तो यहां तीन प्रेमी युगल पुलिस को आपत्तिजनक हालत में मिले. छापे के दौरान होटल संचालक, मैनेजर और अन्य कर्मचारी भाग निकले. पुलिस ने होटल को सील कर दिया है.
घंटों के हिसाब से हो रही थी बुकिंग
होटल के अंदर कपल के लिए घंटे के हिसाब से कमरों की बुकिंग की जा रही थी. यही नहीं आने वाले लोगों के आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र भी नहीं लिए जा रहे थे. पुलिस ने होटल को सील कर दिया है. पुलिस का कहना है कि जो प्रेमी युगल मिले थे वो बालिग थे, उनसे पूछताछ करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया है.