आगरालीक्स…एक्ट्रेस बनना चाहती थी पत्नी. पति को बिना बताए मुंबई चली गई. छह महीने बाद असफल होकर लौटी. अब पति बोला—नहीं रहना इसके साथ, बच्चों की परवरिश खुद कर लेगा
एक्ट्रेस बनने का सपना पाले आगरा की एक महिला अपने पति और बच्चे को बिना बताए मुंबई चली गई. छह महीने वहां स्ट्रगल किया लेकिन बात नहीं बनी. अब घर वापस लौटी तो पति ने साथ रहने से साफ इनकार कर दिया. मामला परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा. काउंसलर ने दोनों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन पति नहीं माना. मामले में दोनों को अगली तारीख दी गई है.

ये है मामला
मामला ताजगंज की रहने वाली एक युवती का है. उसकी शादी सात साल पहले लखनऊ के रहने वाले युवक के साथ हुई थी. दोनेां के दो बच्चे हैं. पति कानपुर में प्राइवेट जॉब करता है. पत्नी ने बताया कि वह एक्टर बनकर सीरियल और फिल्मों में काम करना चाहती है. इसलिए मुंबई चली गई थी. वापस लौटकर आई है तो पति ने साथ रखने से मना कर दिया है
वहीं पति का कहना है कि पत्नी मुंबई गई, लेकिन उसने मुझको इसकी बिल्कुल भी जानकारी नहीं दी. वह पहले बिना बताए अपने मायके यहां आई और यहां से मुंबई निकल गई. छह महीने तक उसने कोई फोन भी नहीं किया. पति का कहना है कि वह अपनी और अपने बच्चों की परवरिश खुद कर लेगा लेकिन पत्नी को साथ नहीं रखेगा. इस पर काउंसलर ने अगली तारीख दे दी है.