आगरालीक्स…योगी सरकार 2.0 में मंत्रियों को मिले विभाग. जानिए आगरा की बेबी रानी मौर्य, योगेंद्र उपाध्याय और धर्मवीर प्रजापति को कौन—कौन से मिले विभाग…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीतकर पहुंची योगी सरकार 2.0 में मंत्रियों की नियुक्ति के बाद अब उनके विभागों का भी बंटवारा कर दिया गया है. शपथ ग्रहण के तीसरे दिन मंत्रियों को विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. आगरा से मंत्री बनीं बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण, बाल विकास एंव पुष्टाहार मंत्री बनाया गया है तो वहीं जीत की हैट्रिक लगाकर मंत्री चुने गए विधायक योगेंद्र उपाध्याय को उच्च शिक्षा, विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रोनिक्स एंव सूचना प्रौद्योगिकी का मंत्री बनाया गया है. वहीं धर्मवीर प्रजापति को कारागार व होमगार्डस विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. तो वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ग्राम विकास विभाग व दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य मंत्रीय और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बता दें कि 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सीएम योगी के अलावा 52 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी.




