आगरालीक्स ….आगरा की झकझोर देने वाली घटना, बुलेट सवार युवक युवती की मौत को पुलिस ने माना था हादसा, परिजनों ने 50 सीसीटीवी चेक किए, 25 लोग जुटे, चार बदमाश अरेस्ट, ये था मामला।
आगरा की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार में 14 मार्च की शाम को पवन देव 22 साल और प्रियां पांडेय बुलेट से जा रहे थे, सेंट्रल पार्क के पास बुलेट आटो से टकरा गई, हादसे में पवन की मौके पर ही मौत हो गई थी और प्रिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसे हादसा मानते हुए टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मगर, परिजन इसे हादसा नहीं मान रहे थे।

50 सीसीटीवी देखे, 25 लोग जांच में जुटे
पवन और प्रिया की मौत को परिजन हादसा नहीं मान रहे थे। परिवार और परिचित 25 लोग अपने स्तर से ही जांच में जुटे। घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी चेक किए। घटनास्थल पर परिजनों को एक बैग भी मिला था, बैग में चार टिफिन रखे हुए थे। सीसीटीवी में अपाचे बाइक पर चार युवक नजर आए, सीसीटीवी में दिखाई दे रहा था कि अपाचे पर बैठा एक युवक प्रिया की तरफ हाथ बढ़ाता है, युवती के गले में चेन थी वह नहीं मिली। इससे परिजनों को आशंका हुई कि चेन लूटने के लिए बदमाशों से प्रिया के गले पर झपटटा मारा, इसके चलते बुलेट अनियंत्रत होकर टेंपो से टकरा गई।
बाइक पर एस लिखा था, नंबर नहीं मिला और परिजनों ने पकड़ लिए बदमाश
अपाचे बाइक पर आगे एस लिखा हुआ था लकिन नंबर दिखाई नहीं दे रहा था। बैग से चार टिफिन मिले थे, इससे परिजनों को आशंका हुई कि फैक्ट्री में काम करने वालों ने घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद परिजन आवास विकास कॉलोनी के रास्तों पर फैक्ट्री जाने वालों पर नजर रखने लगे। परिजनों को लाल रंग से एस लिखी हुई अपाचे दिखाई दी। अपाचे पर तीन युवक बैठे हुए थे, इसमें से दो युवक घटना वाले दिन अपाचे पर बाइक पर बैठे दिखाई दे रहे थे। परिजनों ने उन्हें दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।
चारों बदमाश अरेस्ट
प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि इस मामले में सिर की मंडी निवासी अर्जुन, अमर, नाला चून पचान निवासी अुर्जन और शिव को अरेस्ट कर लिया है, आरोपी अर्जुन और अमर सगे भाई हैं। लूट के लिए झपटटा मारने के दौरान हादसा हुआ था।