आगरालीक्स….आगरा के एक कॉफी बार में लगी आग. शीशे का केबिन तोड़ने के बाद पाया गया आग पर काबू…
आगरा के संजय प्लेस स्थित एक कॉफी बार में मंगलवार सुबह आग लग गई. कॉफी बार बेसमेंट में होने के चलते आग का धुआं जब फैलने लगा तो पूरी मार्केट में अफरातफरी मच गई. सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया. आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है.

ये है मामला
थाना ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले मनीष भाटिया का संजय प्लेस के ब्लॉक 23 के बेसमेंट में काफी बार के नाम से शॉप है. इनकी ये शॉप बेसमेंट में है. मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मार्केट के लोगों ने बेसमेंट में से धुआं बाहर आते देखा. इससे मार्केट में अफरातफरी मच गई. लोग अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. सूचना पर काफी बार मालिक भी वहां पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को भी बुला लिया गया.
काफी बार एक तो बेसमेंट में था और दूसरा शीशे का केबिन लगा हुआ था. ऐसे में दमकलकर्मियों ने पहले केबिन का शीशा तोड़ा और फिर अंदर जाकर काफी शॉप के अंदर लगी आग को बुझाया.