आगरालीक्स…… आगरा में तीन अप्रैल तक हीट वेव्स का अलर्ट, 43 डिग्री तक पहुंचेगा पारा। जानें क्या है मौसम विभाग का अनुमान।
आगरा में गर्मी बढ़ती ही जा रही है। तापमान 42 डिग्री से अधिक पहुंच चुका है, गुरुवार को भी गर्मी रिकार्ड बना सकती है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से अधिक है जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। धूप में गर्मी से लोगों का बुरा हाल होगा।

तीन अप्रैल तक हीट वेव्स के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने तीन अप्रैल तक हीट वेव्स के लिए अलर्ट जारी किया है। तापमान भी बढ़ेगा, अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि एक से तीन अप्रैल तक हीट वेव्स चलेंगी।
आईएमडी का अनुमान
31-Mar 21.0 43.0 Heat Wave
01-Apr 22.0 42.0 Heat Wave
02-Apr 22.0 42.0 Heat Wave
03-Apr 21.0 43.0 Heat Wave
04-Apr 21.0 43.0 Mainly Clear sky
05-Apr 22.0 43.0 Mainly Clear sky