आगरालीक्स…रमजान का चांद दिखा. रविवार को पहला रोजा. आगरा के बाजारों में बढ़ी चहल पहल
इस्लामिक कैलेंडर के नौवें महीने रमजान की शुरुआत हो चुकी है. शनिवार को रमजान का चांद दिखाई दे गया है और रविवार को लोग रमजान का पहला रोजा रखेंगे. इसके साथ ही बाजारों में चहल—पहल भी बढ़द गई है. इत्र, टोपी, खजूर, शर्बत, दातून की खरीदारी होना शुरू हो गई है. इसके साथ ही लोगों ने एक दूसरे को रमजान मुबारक भी कहा है. बता दें कि रोजे में लोग अपना पहला भोजन यानी की सहरी करने के लिए सुबह जल्दी उठते हैं और शाम को वे इफ्तार के साथ अपना उपवास तोड़ते हैं. रमजान को रमदान भी कहा जाता है और इसे माह—ए—रमजान भी बोला जाता है.