आगरालीक्स…आगरा में संस्कार भारती कला साधिका समिति और आगरा पश्चिम प्रताप द्वारा मनाया गया हिंदू नववर्ष …महत्व बताया
शनिवार को संस्कार भारती कला साधिका समिति एवं आगरा पश्चिम प्रताप द्वारा हिंदू नव वर्ष का आयोजन प्रताप नगर चौराहा पुलिस चौकी पर आयोजित किया गया. जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उच्चशिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की पत्नी प्रीति उपाध्याय द्वारा भारत माता व मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्याअर्पण कर किया गया.
प्रातीय प्रंचारक (आरएसएस) केशव शर्मा द्वारा नववर्ष पर उद्बोधन प्रस्तुत किया गया जिसमें उन्होंने नववर्ष मनाये जाने के महत्व पर अपने विचार प्रकट किए और सभी को शुभकामनाएं दी. इसके पश्चात मीठे दूध के प्याऊ का उदघाटन राजन चौधरी द्वारा किया गया. अंत में दीपमाला जलाकर एव प्रसाद वितरण कर सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई. इस कार्यक्रम में अनिता भार्गव, नीता गर्ग,मीना अग्रवाल रेनू गुप्ता अर्चना उपाध्याय,उपासना जैन, राधिका,वैशाली व आगरा पश्चिम शाखा से ओएस गर्ग,आशीष अग्रवाल,मनोज पचौरी,राजीव अग्रवाल,अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे. इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री डॉ अंशु अग्रवाल द्वारा किया गया.