आगरालीक्स….. आगरा से नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु करौली मां के दर्शन करने जाते हैं, करौली में चार अप्रैल तक कर्फ्यू लगा दिया गया है, इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
ये है मामला
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह का कहना है कि नव संवत्सर पर शनिवार शाम को हिंदूवादी संगठनों द्वारा बाइक रैली निकाली गई, रैली शहर के अलग अलग मार्गों से होते हुए हटवाड़ा बाजार पहुंची, कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। वे एक विशेष समुदाय के लोग थे, पथराव होने पर दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए और पथराव के बाद उपद्रवियों ने दुकानों में आग लगा दी।
पुलिसकर्मी सहित 42 लोग घायल
आगजनी से भगदड़ मच गई, चार पुलिस कर्मी सहित 42 लोग घायल हो गए उन्हें भर्ती किया गया है। वहीं, 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
आज रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवा भी बंद
कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने चार अप्रैल रात 12 बजे तक आगरालीक्स आगरा से नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु करौली मां के दर्शन करने जाते हैं, करौली में चार अप्रैल तक कर्फ्यू लगा दिया है, इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। जिससे अफवाह न फैलाई जा सकें।