आगरालीक्स….आगरा में आपने अपनी बाइक और कार में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाई है तो लगवा लें, सख्ती होने जा रही है। चालान भी होगा।
अगर आप भी अपने वाहन के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं तो bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाएं. यहां आप रजिस्ट्रेश्न के लिए वाहन कंपनी के डीलर को आसानी से अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं. आवेदन के 15 से 20 दिन के अंदर प्लेट तैयार हो जाती है जिसे संबंधित डीलर से लगवा सकते हैं.

ऐसे करें अप्लाई
सबसे पहले bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाएं.
कार, स्कूटर, बाइक सहित अपने वाहन को यहां पर चुनें.
इसके बाद वाहन का ब्रांड बताने के लिए कहा जाएगा.
अपने वाहन का स्टेट चुनें
वाहन निजी है या कमर्शियल, यह बताएं
वाहन का फ्यूल टाइप चुनने के लिए कहा जाएगा.
इसके बाद अपने वाहन की डिटेल्स फिल करनी होगी.
ये सारी जानकारी फिल करने के बाद नई विंडो खुलेगी जिसमें गाड़ी की आरसी व आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा.
डिटेल्स अपलोड करने पर मोबाइल फोन पर ओटीपी आएगा
इस प्रोसेस के बाद पेमेंट का विकल्प आएगा और आप इसे आसानी से चुन सकते हैं.