आगरालीक्स…. आगरा में पेट्रोल के रेट और बढ़े, डीजल के रेट भी बढ़े, सीएनजी और पीएनजी भी महंगी। जानें आज सुबह छह बजे से पेट्रोल के रेट क्या हैं।
आगरा में 22 मार्च के बाद से पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार सुबह छह बजे से पेट्रोल के नए रेट लागू हो गए। आगरा में अब पेट्रोल के रेट 103 रुपये प्रति लीटर हैं, ये रेट 22 मार्च से पहले 95.02 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह डीजल के रेट भी बढ़ गए हैं, अब डीजल के रेट 94.55 रुपये हैं।

हर रोज बढ़ रहे रेट
आगरा में पेट्रोल और डीजल के रेट हर रोज बढ़ रहे हैं। 80 पैसे से 30 पैसे तक डीजल और पेट्रोल के रेट बढ़े हैं। 13 दिन में पेट्रोल के रेट करीब आठ रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं, इसी तरह से डीजल के रेट भी बढ़े हैं।