आगरालीक्स…आगरा कोरोना फ्री होने की ओर. रविवार को प्रशासन ने जारी किया अपडेट. बीते 24 घंटे में 3357 लोगों की जांच में नहीं मिला कोई भी पॉजिटिव…अब आगरा में सिर्फ इतने कोरोना मरीज
आगरा कोरेाना फ्री की ओर है. लगातार इससे राहत मिल रही है. नये मरीजों की संख्या मिलना अब लगभग न के बराबर हो गई है जबकि पहले से मौजूद कोरोना मरीज भी ठीक होते जा रहे हैं. रविवार को प्रशासन ने इसका बीते 24 घंटे का अपडेट जारी किया जिसके अनुसार आगरा में 3357 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से एक भी कोरोना मरीज आगरा में नहीं मिला है. राहत की बात ये है कि आगरा में मौजूद कोरोना के छह मरीजों में से बीते 24 घंटे में तीन मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में अब केवल 3 कोरोना मरीज ही हैं.