आगरालीक्स…आगरा में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड. रविवार को तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस. दो दिन बाद 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना. मौसम विभाग का अलर्ट जारी…
आगरा मतें इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. दोपहर के समय तो ऐसा लग रहा है जैसे आग बरस रही हो. लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं. बहुत जरूरी काम से ही लोग दोपहर को बाहर निकल रहे हैं. घरों में अब एसी और कूलर से ही राहत मिल रही है. दोपहर को तो सड़कों पर सन्नाटा पसरना शुरू हो रहा है. रविवार को भी आगरा पूरे प्रदेश में सबसे अधिक गर्म शहर रहा. सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकल रही है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हीट वेव का लगातार अलर्ट
मौसम विभाग ने आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर हीट वेव्स का अलर्ट पहले से ही जारी किया हुआ है. पूर्वानुमान है कि दो दिन बाद आगरा का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान भी 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.