आगरालीक्स…आगरा के इस्कॉन मंदिर में लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर. सुधर रही सेहत, रंग ला रहे रोटरी के प्रयास
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल, रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी, स्मृति, वाईटीपी कमेटी और एमक्योर फार्मा के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर पथौली स्थित ईस्काॅन मंदिर में आयोजित किया। यह शिविर हर माह लगाया जाता है। रोटरी क्लब आगरा ग्रेस की ओर से यह बच्चों और महिलाओं के लिए वृहद स्तरीय स्वास्थ्य परीक्षण, जांच एवं निदान शिविर था।

अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले तीन सालों तक पथौली क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य है। प्रत्येक माह स्वास्थ्य शिविर लगाकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। सचिव अशु मित्तल ने बताया कि शिविर में निशुल्क परामर्श के साथ ही हीमोग्लोबिन, मधुमेह, थायराॅयड, ब्लड प्रेशर व अन्य जांचें निशुल्क की गईं साथ ही दवाएं भी मुफ्त दी गईं। स्त्री रोग में डॉ जयदीप के साथ ही डॉ मोनिशा, और फिजिशियन डॉ इंद्रजीत ने निशुल्क सेवाएं प्रदान की। इस बार शिविर में 50 से अधिक महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य लाभ मिला। ईस्काॅन आगरा के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप दास प्रभु जी ने बताया हर माह की शिविर आयोजित होने से ग्राम वासियों को काफी लाभ मिल रहा है। महिलाओ, किशोरियों और बच्चों के हैल्थ कार्ड बनाए गए। इनसे वे आगे भी रियायती दरों पर इलाज पा सकेंगी।