आगरालीक्स…आगरा में भव्य तरीके से मनाई जाएगी भगवान महावीर की जयंती. पार्श्वनाथ वधू महिला मंडल की हुई बैठक में दिया संदेश
रविवार को श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र नुनिहाई में भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में पार्श्वनाथ वधू महिला मंडल की बैठक हुई. इसमें जैसवाल जैन सभा के अध्यक्ष श्री गौरव जैन चौधरी मुख्य रूप से आए. जिन्होंने भगवान महावीर जयंती को भव्य बनाने में अपना संदेश दिया. पार्श्वनाथ वधू महिला मंडल नुनिहाई की तरफ से हुई जिसकी अध्यक्ष रश्मि जैन, मंत्री रीमा जैन एवं कोषाध्यक्ष ध्वजा जैन, संरक्षक सुलेखा जैन, सुधा जैन के अंतर्गत हुई. बैठक में भगवान महावीर जयंती की चर्चाएं मुख्य रूप से हुई एवं भगवान महावीर जयंती की पूरी रूपरेखा का विवरण हुआ. इस अवसर पर जॉली जैन, कामना जैन, लीना जैन, अर्चना जैन, सारिका जैन, पूजा जैन, प्रियंका जैन, रेनू जैन, रूपम जैन, आयुषी जैन, रिंकू जैन समस्त महिला शामिल हुई.