आगरालीक्स…आगरा में पुलिस ने दो बाइक चोरों को पकड़ा है. इनके पास से चोरी की 6 बाइकें भी मिली हैं. इस इलाके में से की सभी बाइकें चोरी
आगरा की थाना सदर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले दो बदमाशों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की छह बाइकें भी बरामद की हैं. सदर पुलिस शनिवार रात को गश्त व चैकिंग कर रही थी. इस दौरान बुन्दू कटरा में पुलिस को सूचना मिली कि तीन वाहर चोर चोरी की दो बाइकों को लेकर नगलालालजीत की ओर से आगरा ग्वालियर हाइवे की ओर आने वाले हैं.
इस पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची. और इंतजार करने लगी. कुछ समय बाद दो बाइक पर तीन लोग आते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने फौरन इनको रुकने का इशारा किया लेकिन बाइक सवार सकपका गए और बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन हड़बड़ाहट में दोनों बाइकें भिड गईं. इस पर पुलिस ने चारों ओर से घेरते हुए दो बदमाशों को अरेस्ट कर लिया लेकिन एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला. पुलिस ने इनके कब्जे से दो बाइकें अपाचे व पैशन प्रो बरामद कीं.
पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम रामनिवास व प्रहलाद बताया. इन्होंने बताया कि हम लोग मिलकर बाइक चोरी करके बेचते हैं.यदि हममें से कोई जेल में भी होता है तो भी उसे उसका हिस्सा देते हैं. पुलिस ने इनसे और बाइकों के बारे में पूछताछ की तो इन्होंने कुछ बाइकें रोहता के पास खंडहर में छुपी रखे होने की बात कही. इस पर पुलिस ने खण्डहर से 4 बाइकें और बरामद कर लीं.
यहां से चुराई बाइकें
- बरामद एचएफ डीलक्स यूपी 80 डीवी 9145 के संबंध में बताया कि यह हमने आवास विकास कॉलेनी जगदीशपुरा से पिछले महीने ही चोरी की थी.
- पैशन प्रो यूपी 80 ईडी 7056 हमनें 3—4 दिन पहले अवधपुरी जगदीशपुरा से चोरी की थी
- अपाचे यूपी 80 डीवी 2716 को इन्होंने सेक्टर 15 सिकंदरा से तीन चार दिन पहले चोरी की थी.
- स्पलैंडर हमनें काफी समय पहले चोरकी की थी जिसके कारण इन्हें स्थान व समय याद नहीं.
- अपाचे यूपी 85 बीसी 2240 बाइक सेक्टर 4 थानाजगदीशपुरा क्षेत्र से चोरी की.
- पैशन प्रो यूपी 80 डीजे 5890 बाइक थाना जगदीशपुरा क्षेत्र से पिछले महीने की चोरी की थी.