आगरालीक्स ….आगरा में अजब गजब मामला, पति ने पत्नी को सैलरी और पेंशन नहीं बताई तो पत्नी थाने पहुंच गई। कहते भी हैं महिलाओं से उम्र और पुरुषों से सैलरी नहीं पूछनी चाहिए।
आगरा में हर रविवार को पति पत्नी के बीच के रिश्तों की दरार को खत्म करने और एक दूसरे को मिलाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसिलिंग की जाती है। आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को एक बुजुर्ग दंपती पहुंचे। इनके बीच के विवाद को सुनकर काउंसलर भी दंग रह गए।

पत्नी की शिकायत, सैलरी और अब पेंशन कितनी मिलती है नहीं बताया
बुजुर्ग दंपती की शादी को 45 साल हो चुके हैं, इन 45 साल में बुजुर्ग से उनकी पत्नी ने पहले सैलरी जाननी चाहिए, वे सरकारी नौकरी करते थे, लेकिन हर बार टाल दिया। एक बेटा और बेटी का जन्म हुआ, दोनों की सरकारी नौकरी भी लग गई। लेकिन सैलरी कितनी मिलती है यह नहीं बताया। पांच साल पहले रिटायर हो गए, अब उन्हें पेंशन मिल रही है। पत्नी ने पेंशन के बारे में पूछा तो उन्हें पेंशन भी नहीं बताई।
पुलिस पहुंच गई पत्नी
पति द्वारा सैलरी और उसके बाद पेंशन कितनी मिलती है यह न बताने पर पत्नी पुलिस थाने पहुंच गई। उन्होंने अपने पति की शिकायत की तो पुलिस कर्मी भी सोच में पड़ गए, उन्होंने परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया।
दोनों नहीं माने, यह लिया गया निर्णय
परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग की गई, लेकिन बुजुर्ग अपनी पेंशन बताने के लिए तैयार नहीं हुए, तर्क दिया कि पत्नी जितना खर्चा करना चाहें वे दे देते हैं। पत्नी भी जिद पर अड़ी रहीं कि पेंशन बताएं तो ही साथ रहेंगी। इसके बाद निर्णय लिया गया है बुजुर्ग अपनी बेटी के पास रहेंगे और उनकी पत्नी अपने बेटे के पास रहेंगी, इस पर वे सहमत हो गए।